शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर डटे सोनम वांगचुक, 19वें दिन भी जारी अनशन।
‘काकरोच जनता पार्टी’ के साथ धरने पर बैठे वांगचुक, हाईकोर्ट ने केंद्र से कहा- रोज करें सेहत की निगरानी।
नई दिल्ली 16 जुलाई।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रसिद्ध शिक्षाविद् सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 19वें दिन भी अनशन पर डटे हुए हैं। उनके साथ ‘काकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ता भी धरने में शामिल हैं।
वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह उनके स्वास्थ्य की प्रतिदिन निगरानी करे और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज की व्यवस्था करे।
याचिकाकर्ता ने कोर्ट में कहा कि वांगचुक की हालत लगातार बिगड़ रही है। 19 दिनों से बिना अन्न के रहने के कारण उनका वजन 9 किलो से अधिक घट गया है। डॉक्टरों के हवाले से दावा किया गया कि अगर तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो अगले 2 दिनों में उनकी जान को खतरा हो सकता है।
वृहस्पतिवार दोपहर जंतर-मंतर पर वांगचुक बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दिए। उनके हाथ में पानी का गिलास था। ‘काकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले बड़ी संख्या में समर्थक नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
वांगचुक ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, अनशन जारी रहेगा।
उधर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

