बिसौली नगर में चलती सीएनजी कार में लगी भयंकर आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बिसौली नगर के आसफपुर रोड पर बुधवार को 3 बजे करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई आई-10 सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।घटना के दौरान चालक ने किसी तरह कार रोककर खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

