बिल्सी -बिजली कटौती से फसलें सूखीं, किसानों का तहसील पर हंगामा।
बिल्सी बदांयू 22 मई।
भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से परेशान बैरमई खुर्द के किसानों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। दर्जनों किसानों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की।
किसान बृजभान सिंह ने बताया कि गांव में 24 घंटे में सिर्फ दो से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली न मिलने से खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूखने लगी है। सिंचाई न हो पाने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
किसान प्रदीप कुमार सिंह का आरोप है कि स्थानीय बिजली कर्मचारी जानबूझकर ट्यूबवेल की लाइनें भी बंद कर देते हैं। इससे हालात और बिगड़ गए हैं।
प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। किसानों ने तहसील प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
बदायूं जिले में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में बिजली कटौती से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के साथ घरेलू आपूर्ति भी चरमरा गई है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

