राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवाओं ने की श्रद्धांजलि अर्पित
बिल्सी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत की नींव रखने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृह्सपतिवार को नगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस के युवा नगर अध्यक्ष आदित्य माथुर उर्फ सोनू के आवास पर किया गया, जहां कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नगराध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया, जिसके कारण आज भी युवा पीढ़ी उन्हें अपना आदर्श मानती है। देश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौजूद लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर मोनू माथुर, आकाश कुमार, शनि, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

