10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी एसडीओ जेपी सिंह का सहसवान हुआ तबादला

बिल्सी एसडीओ जेपी सिंह का सहसवान हुआ तबादला
बिल्सी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) के मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली क्षेत्र-द्वितीय राघवेंद्र सिंह यहां तैनात सहायक अभियंता जयप्रकाश सिंह का स्थानांतरण सहसवान कर दिया है। मुख्य अभियंता द्वारा जारी आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है। बताते है कि यहां फिलहाल ककराला पर तैनात सौरभ परिहार को यहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। जेपी सिंह ने बिल्सी नगर और देहात में काफी सुधार कर बेहतर आपूर्ति दिलाने की दिशा में काम किया। साथ ही कार्यालय पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय निराकरण भी किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस