10:53 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

खेत पर काम कर रहे किसान को साँप ने डसा, उपचार के दौरान गई किसान की जान

बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में खेत पर सिंचाई कर रहे 38 वर्षीय किसान मोनू पुत्र
धनवीर की सांप के काटने से मौत हो गई। यह घटना
बुधवार रात को हुईं, जिसके बाद गुरुवार को उपचार के
दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात मोनू अपने छोटे भाई अन्नू सिंह के साथ मक्का की फसल में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद मोनू की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन उपचार के दौरान गुरुवार को मोनू की मृत्यु हो गई।
मोनू की मौत के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल
है। उनके दो बेटे हैं, जिनमें सबसे बडे की उम्र 17 वर्ष है।
मोनू खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस