2:06 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस

पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से आपसी कलह और मतभेद में आकर बिखरते परिवारों को एक डोर से बांधने का सहारा बनी बदायूं पुलिस।

रिजर्व पुलिस लाईन बदायूं में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से तथा मौजूद काउंसलर 1. श्री गिरधारी सिंह राठौड़ 2. श्री एस0 डी0 शर्मा 3.श्रीभीमसेन सागर 4. श्रीमती सीमा यादव 5. श्री जितेन्द्र महाजन व संबंधित पुलिस कर्मचारीगण महिला कांस्टेबल राखी, महिला कांस्टेबल डॉली, महिला कांस्टेबल संध्या द्वारा पारिवारिक समस्याओं की कुल 31 फाइलें लगाई गई। जिनमें से 29 फाइलों की काउंसलिंग ,02 फाईल में समझौता ,05 फाईल निरस्त करायी गयी तथा शेष फाइलो में अग्रिम तिथि दी गई एवं उपस्थित पक्षों को सुना गया और उनकी समस्याओं के निवारण का विचार किया गया। समझौता किए जाने वाले परिवार के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी गईं।

विज्ञापन एक्सप्रेस