10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ग्रीष्मावकाश से पूर्व विद्यालय में हुआ सुंदरकांड पाठ

ग्रीष्मावकाश से पूर्व विद्यालय में हुआ सुंदरकांड पाठ
बिल्सी। नगर के कछला रोड़ स्थित ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना तथा उन्हें भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़ना रहा। इस दौरान हनुमान जी की स्तुति कर सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। पाठ के समापन के बाद विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करने की सीख दी गई। विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने कहा कि छुट्टियां केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि पिछली कमियों को सुधारने और नए सत्र की तैयारी का भी बेहतर अवसर होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, खेल-कूद के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की सलाह दी। प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे घर पर नियमित रूप से पढ़ाई करें और दिए गए गृहकार्य को समय से पूरा करें। इस मौके पर प्रधानाचार्या ललिता आहूजा, मटरुमल शर्मा महाराज, आचार्य संजीव रुप, अनिल जैन सोनी, मंयक कुमार जैन, अजय गिरि, डा.राजकमल गुप्ता, इंद्रा माहेश्वरी, अंकुर असावा, नरेंद्र मोहन जौहरी, मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस