3:18 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जगन्नाथ पहाड़िया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

जगन्नाथ पहाड़िया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर-5 स्थित अखिल भारतीय खटीक महासभा कार्यालय पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता स्वर्गीय जगन्नाथ पहाड़िया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभा में विनेश चंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि जगन्नाथ पहाड़िया ने सदैव समाज के दबे-कुचले एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका योगदान देश और समाज हमेशा याद रखेगा। उमेश चंद्र सूर्यवंशी ने समाज को शिक्षा एवं एकजुटता के माध्यम से आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि पहाड़िया जी के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। महिला मोर्चा मंडल ग्रामीण की मधु सोनकर ने कहा कि जगन्नाथ पहाड़िया का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने महिलाओं एवं युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में समाज में एकता, शिक्षा और जनसेवा की भावना को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर गजेंद्र पाल, नरेंद्र बाबू, बबलू, डॉ. आरपी सिंह, धर्मपाल सिंह, नन्हे लाल एवं सुरेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस