8:01 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर विवाद में एसडीएम ने बेहटा जबीं गांव पहुंचकर की जांच

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेहटा जबी गांव मे कब्रिस्तान में रास्ता निकालने को लेकर हए विवाद के
बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मंगलवार को बिल्सी उप-जिलाधिकारी राजेश कूमार सिंह ने राजस्व टीम के साथ गांव पहंचकर मौके का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली।
एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को
कब्रिस्तान में जबरन रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों
के बीच विवाद हो गया था। स्रचना मिलने पर प्रशार्सानिक
और पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
मंगलवार को एसडीएम ने गांव पहंचकर दोनों पक्षो और स्थानीय लोगों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को जमीन की गहन पैमाइश और जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे र्की
कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पक्ष को कानून हाथ
में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
6 लोगों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल –
इस मामले में पुलिस पहले ही कार्रवाई करते हुए दोनो
पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। प्रशासन का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
एसडीएम राजेश क्ुमार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने या विवाद बढान का प्रयास
करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवार्ड की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस