।
बिल्सी बदायूं 19 मई ।
बिल्सी तहसील के सराह बरोलिया बिजली घर पर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सिरतोल, केशरपुर, सराह बरोलिया, नगला, नरैनी और सराह बघौली के किसान बिजली कटौती से परेशान होकर बिजली घर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
किसान नेता गौरव चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान केवल 2-3 घंटे ही बिजली मिल रही है। इतनी कम सप्लाई के कारण ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे और खेतों की सिंचाई ठप है। भीषण गर्मी में मक्का की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
प्रदर्शन के दौरान सर्वेश पाठक, पवन उपाध्याय, प्रशांत चौधरी, मनवीर सिंह, मनोहर लाला, सुखवीर सिंह, देवपाल सिंह, अमर पाल शाक्य, विजय पाल, रामसेवक सागर, रितेश ठाकुर, समीम खान और फिदा हुसैन समेत कई किसान मौजूद रहे।
किसानों ने अधिकारियों से बिजली कटौती तत्काल बंद करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

