बदायूं ब्रेकिंग : खेत में लगे कंटीले तारों से किसान लहूलुहान, मवेशी भी घायल
बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया में सोमवार शाम करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। खेत में लगे कंटीले तारों में उलझकर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका मवेशी भी जख्मी हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान मनोज अपने मवेशी को पकड़ने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान खेत के चारों तरफ लगे नुकीले कंटीले तारों में उनका पैर और शरीर उलझ गया। तारों की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। मवेशी को बचाने के प्रयास में वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
ग्रामीणों ने किसी तरह किसान को तारों से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में मवेशी को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि खेतों में लगाए जा रहे खतरनाक कंटीले तार इंसानों और जानवरों दोनों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे तारों पर रोक लगाने और सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।
पूरा मामला उसावां थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया का बताया जा रहा है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com