8:01 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य : पि्रयंका वार्ष्णेय

वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य : पि्रयंका वार्ष्णेय
बिल्सी। नगर की वार्ष्णेय महिला समाज समिति की ओर से बांस बरोलिया स्थित वृद्ध आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति की महिलाओं ने वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए एक फ्रिज भेंट किया तथा उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा और सम्मान का भाव देखने को मिला। समिति की पदाधिकारी पि्रयंका वार्ष्णेय ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं और उनकी सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। गर्मी के मौसम को देखते हुए आश्रम में फ्रिज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे समिति ने पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी संस्था की ओर से जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल जाना। बुजुर्गों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पूजा वार्ष्णेय, आशा वार्ष्णेय, तनु वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, लता वार्ष्णेय, विधि वार्ष्णेय, उर्मिला वार्ष्णेय, नीरू माहेश्वरी आदि मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस