4:59 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस का एक्शन: वांछित दबोचा, कोर्ट में पेश

कादरचौक पुलिस का एक्शन: वांछित अभियुक्त दबोचा, कोर्ट में पेश

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मु0अ0सं0 150/25 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम लालूपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
एसएसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस