मुजरिया के पास भीषण हादसा: टेंपो को टक्कर मारकर वाहन फरार, एक ही परिवार के 6 लोग घायल।
बदांयू 18 मई।
सोमवार दोपहर मुजरिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर पांच निवासी ओमेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कछला गंगा घाट पर स्नान कर टेंपो से घर लौट रहे थे। दोपहर के समय मुजरिया के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ओमेंद्र, नीतू, जितेंद्र, आर्यन, रीता और गुड़िया घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घायलों का उपचार जारी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
