पॉपकॉर्न व दोना पत्तल मेकिंग मशीन प्राप्त करने हेतु करें आवेदन
बदायूं 18 मई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा बताया गया कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना के अर्न्तगत जनपद बदायॅू के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले सामान्य जाति/अनुसूचित जाति/अल्पसंख्यक एवं पिछडे वर्ग के भुर्जी जाति व परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कारीगरों को वर्ष-2026-27 हेतु आधुनिक पॉपकार्न मेकिंग मशीन, मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीन निःशुल्क वितरण हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र बोर्ड की वेवसाइट www.upkvib.gov.in की ऑनलाइन सेवाओ के अर्न्तगत ऑनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन में आवेदन 05 जून 2026 सांय 5ः00 बजे तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किये जाते है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com