2:00 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -खेत के विवाद में भाई को पीटा, तीन पर FIR दर्ज

उझानी -खेत के विवाद में भाई को पीटा, तीन पर FIR दर्ज।

उझानी, बदायूं 18 मई।

कोतवाली क्षेत्र के रोशननगर गांव में खेत छुड़ाने के विवाद में एक व्यक्ति के भाई को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोशननगर निवासी राजू सिंह ने 4 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे थाना उझानी में तहरीर दी। राजू सिंह का आरोप है कि गांव के ही अंगद ने उससे तीन बीघा खेत 1,05,000 रुपये में पांच साल के लिए गिरवी रखा था। 50 हजार रुपये पेशगी दिए गए थे।

समय से पहले खेत छुड़ाने को लेकर अंगद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अंगद अपने बेटों मोनू व मनीष के साथ मिलकर राजू के भाई भगवान सिंह पर लाठी-डंडों से टूट पड़ा। शोर सुनकर गांव के मनवीर सिंह, प्रेमपाल व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर भगवान सिंह को बचाया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

भगवान सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल कराने के बाद पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.