8:42 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गांव हरीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

गांव हरीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

उघैती बदायूं।। क्षेत्र के गांव हरीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। जिसका उद्घाटन उदयपाल सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) के बड़े पुत्र सतीश कुमार ने फीता काटकर किया। पहला मुकाबला बंजरा और पिनौनी के बीच हुआ। पीनौनी टीम ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी की। पीनौनी की टीम ने 12 ओवर में 94 रन बना कर बंजरा की टीम को 95 रन का टारगेट दिया। बंजरा टीम अपनी बल्लेबाजी में 70 रन पर ही सिमट गई। पिनौनी की ओर से खिलाड़ी काले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी गेंदबाजी में तीन ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट झटके। इस मैच में काले मैन ऑफ द मैच रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस