बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में बडे भाई पर फावडे से हमला कर उसकी नाक दांतों से काटने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार
किया है। यह घटना बिल्सी थाना क्षेत्र के रिसौली गांव मे
हुई। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रिसौली निवासी उपदेश ने अपने भाई दुर्गेश और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट और फावडे से हमला कर नाक काटने की शिकायत दर्ज कराई थी। उपदेश ने अपनी तहरीर में बताया था कि दुर्गेश ने उस पर हमला किया और उसकी नाक दांतों से काट ली।
उपदेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। जांच के बाद,आरोपी दुर्गेश और उसकी पत्नी को बिल्सी नगर के बदायूं स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को आज रविवार को न्यायालय में पेश
किया गया है। पुलिस ने बताया उक्त मामले में विवेचना
की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

