6:19 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- विद्यालय में बैटरा-इन्वर्टर चोरी की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उझानी विद्यालय में बैटरा-इन्वर्टर चोरी की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

उझानी, बदायूँ 17 मई ।

संजरपुर बालजीत स्थित अवधेश कुमार मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज में 14 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर ताले तोड़कर व कार्यालय की खिड़की का जंगला काटकर दो बैटरा व एक तीन किलोवाट का इन्वर्टर चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 55 से 60 हजार रुपये बताई गई है।

प्रधानाचार्य महीपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली उझानी में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी अनुज कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.