2:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में मिलावट माफिया का दिवाला निकला ! – 100 में से 95 सैंपल फेल

बदायूं में मिलावट माफिया का दिवाला निकला!

बदांयू 17 मई।

त्योहार आया, मिठाई की डिमांड बढ़ी, और मिलावटखोरों की लॉटरी लग गई। लेकिन इस बार खाद्य विभाग ने खेल पलट दिया।

पिछले साल दिवाली के टाइम अफसरों ने सादी वर्दी में बाजार नापा। दूध, खोया, पनीर, मसाले, जो मिला उठा लिया। सैंपल लैब पहुंचे तो रिजल्ट देखकर अफसरों का भी माथा ठनक गया: 100 में से 95 सैंपल फेल! यानी आप रसगुल्ला समझकर केमिकल खा रहे थे।

फिर शुरू हुआ एडीएम कोर्ट में एक्शन। 17 मिलावट के खिलाड़ियों की लिस्ट बनी और एक-एक करके सबकी जेब से 4.32 लाख रुपये निकलवा लिए गए।

इनपर पडा जुर्माना –

मेरठ के नितिन त्यागी मिलावट के चैंपियन निकले। ₹65 हजार का जुर्माना ठोक दिया गया।
अकील अहमद सरसों के तेल में खेल कर रहा था। ₹60 हजार भरकर हिसाब चुकता किया।सुनील पाल और नजलेश दूध में पानी मिलाने का स्टार्टअप चलाया था। दोनों को ₹50-₹50 हजार का झटका।औरंगाबाद माफी के सलीम भाई डबल रोल कर रहे थे। घटिया पनीर + मिलावट। टोटल ₹90 हजार का नुकसान। तेजपाल और जगपाल ₹10-10 हजार, फरीद आलम ₹12 हजार, बादाम सिंह ₹20 हजार देकर छूटे।
चार वीआईपी इनका लेवल ही अलग था। हर एक पर 1 लाख से ज्यादा का बम फोड़ा गया।

त्योहार पर घर आई मिठाई प्यार से नहीं, जहर से बनी थी। लेकिन इस बार कानून का डंडा सही जगह पड़ा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.