फ्यूचर लीडर्स स्कूल में नन्हे-मुन्नों के लिए पूल पार्टी का आयोजन
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए शनिवार को एक शानदार और मनोरंजक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को गर्मी के मौसम में मनोरंजन के साथ-साथ आनंददायक और गतिविधि आधारित सीखने का अनुभव प्रदान करना रहा। इस दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे स्विमिंग पूल, वाटर गेम्स, म्यूजिक और डांस का जमकर आनंद लिया। छोटे बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह से पूरा विद्यालय परिसर आनंदमय वातावरण में बदल गया। बच्चों ने अपने मित्रों के साथ पानी में खेलकर यादगार पल बिताए। विद्यालय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। स्वच्छ पानी, सुरक्षित पूल व्यवस्था तथा शिक्षकों की सतत निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित किया गया। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ मनोरंजन भी आवश्यक है। प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अनामिका सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

