11:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भाई ने फावड़े से हमला कर दांतों से काटी नाक, युवक घायल

भाई ने फावड़े से हमला कर दांतों से काटी नाक, युवक घायल
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक पर उसके ही भाई ने फावड़े से हमला कर दिया और मारपीट के दौरान उसकी नाक दांतों से काट ली। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार उपदेश पुत्र नेत्रपाल ने आरोप लगाया है कि उसका भाई पिता को गाली-गलौज कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी भड़क गया और फावड़े से उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान मारपीट में उसने उपदेश की नाक को दांतों से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल उपदेश ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्गेश और ओमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस