11:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शनि देव जन्मोत्सव पर संकट मोचन दरबार में हुआ सात कुंडीय हवन

शनि देव जन्मोत्सव पर संकट मोचन दरबार में हुआ सात कुंडीय हवन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में शनिवार को शनि देव जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दोपहर एक बजे से विशेष ग्रह शांति एवं सात कुंडीय हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति अर्पित की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। हवन-पूजन का संचालन पंडित आशीष शर्मा ने दरबार के महंत संजय शर्मा के साथ संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त किया। हवन स्थल पर भक्तों की भीड़ देर तक बनी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान पंडित आशीष शर्मा ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ और हवन से वातावरण शुद्ध होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ग्रह शांति हवन से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है। महंत संजय शर्मा ने कहा कि शनि देव न्याय के देवता हैं और सच्चे मन से की गई आराधना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर महंत पंडित संजय शर्मा, कुसुम शर्मा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, अर्पित वार्ष्णेय, अंशुल वाष्र्णेय, आलोक सक्सेना, संजीव वार्ष्णेय, नितिन, अतुल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस