1:03 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज में अवैध खनन पर छापा: 3 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त, मुकदमा दर्ज

दातागंज में अवैध खनन पर छापा: 3 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त, मुकदमा दर्ज

खनन अधिकारी गुलशन कुमार की अगुवाई में रात में हुई कार्रवाई।

दातागंज, बदायूं16 मई।

बदायूं जिले के दातागंज में अवैध मिट्टी खनन पर खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है कोतवाली क्षेत्र के बाराही गांव के पास शुक्रवार देर रात छापा मारकर अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया।

रात के अंधेरे में हो रहा था खनन

खनन विभाग को सूचना मिली थी कि बाराही गांव के मोड़ के पास प्लाटिंग में भराई के लिए अवैध रूप से मिट्टी ले जाई जा रही है। सूचना पर बदायूं खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। मौके पर वाहन चालक कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। ओर मौके से फरार हो गये।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो
बताया जा रहा है कि दातागंज क्षेत्र के खेत-खलिहानों से इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर है। इस संबंध में कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। खनन माफिया रात के अंधेरे में खेतों से निकाली गई मिट्टी को अवैध रूप से बेच रहे हैं।

अधिकारी का बयान

बदायूं खनन विभाग के अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जब्त वाहनों को दातागंज कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस