11:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ई-रिक्शा पलटने से दंपति घायल, सांड को बचाने में हुआ हादसा

ई-रिक्शा पलटने से दंपति घायल, सांड को बचाने में हुआ हादसा
बिजनौर-बदायूं हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के पास की घटना
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित बिल्सी इंडेन गैस एजेंसी के पास देर रात एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार दंपति घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी निवासी मोहम्मद नबी पुत्र इस्माइल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह अपनी पत्नी सोनी के साथ नगर के मोहल्ला संख्या आठ अपनी ससुराल को आए थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों ई-रिक्शा से वापस गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनका ई-रिक्शा बिल्सी इंडेन गैस एजेंसी के निकट पहुंचा, तभी अचानक सामने एक आवारा सांड आ गया। सांड को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मोहम्मद नबी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी सोनी को भी चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद नबी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं सोनी का उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस