5:19 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

शनिवार को समस्त तहसीलों में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

शनिवार को समस्त तहसीलों में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बदायूं 15 मई। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 16 मई 2026 को जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसील बदायूं में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस