4:43 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो भाईयों को भेजा जेल

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो भाईयों को भेजा जेल
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते अपने ही भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव उलैया निवासी उमेश पुत्र रामपाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भाई टिंकू और मनोज जमीन के बंटवारे को लेकर उसके दूसरे भाई रवेंद्र (25) को लंबे समय से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर रवेंद्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी टिंकू और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि जमीन विवाद में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.