4:03 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने भी दिया महंगाई का झटका

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने भी दिया महंगाई का झटका।

बदांयू 15 मई।

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के ठीक बाद अब CNG भी महंगी हो गई है। तेल कंपनियों ने देशभर में CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ा दिए हैं।

– पेट्रोल: 3.14 रुपये प्रति लीटर महंगा
– डीजल: 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा
– CNG: 2 रुपये प्रति किलो महंगा।

ईरान-इजराइल तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में चल रहे संकट ने कच्चे तेल की कीमतों में आग लगा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 136 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। भारत अपनी जरूरत का 88% तेल बाहर से मंगाता है, इसलिए ग्लोबल रेट बढ़ते ही घरेलू कीमतों पर सीधा असर पड़ता है।

तेल कंपनियों का कहना है कि मौजूदा रेट पर उन्हें पेट्रोल पर ₹5-8 और डीजल पर ₹24-27 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

LPG सिलेंडर भी ₹40-50 तक महंगा हो सकता है।
ट्रांसपोर्ट कॉस्ट बढ़ने से रोजमर्रा का सामान महंगा होगा।
कैब, ऑटो और हवाई किराए में जल्द बढ़ोतरी तय मानी जा रही है

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार महंगाई के झटके से बचाने के लिए कीमतें एक साथ नहीं, बल्कि 2-4 रुपये की किश्तों में बढ़ाएगी। Kotak Securities के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में पेट्रोल-डीजल 5-7 रुपये प्रति लीटर तक और महंगे हो सकते हैं।

ईरान संकट का असर कब तक रहेगा, ये कोई नहीं जानता। लेकिन इतना तय है कि फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.