12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, पिता घायल

बिल्सी में अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, पिता घायल।

बिल्सी बदायूं 14 मई।

बिल्सी के रिसौली गांव निवासी 22 वर्षीय राजमिस्त्री रवि की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पिता प्रसादी लाल के साथ दादरी से बाइक से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। पिता का इलाज जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और CCTV फुटेज से वाहन की तलाश शुरू की। रवि दो भाइयों में छोटा था और परिवार का सहारा था। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस