श्रद्धा के साथ मनाई गई गोपाल पाठा जी खटीक की जयंती
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित अखिल भारतीय खटीक महासभा के कार्यालय पर बुधवार को ‘राष्ट्रीय गौरव’ एवं ‘सनातन धर्म रक्षक’ वीर शिरोमणि श्री गोपाल पाठा जी खटीक की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्हें ‘क्रांति सूर्य राजा खटवांग के वंशज’ एवं ‘खटीक कुलभूषण’ के रूप में स्मरण किया गया। मुख्य वक्ता उमेश चंद्र सूर्यवंशी ने गोपाल पाठा जी के प्रेरणादायी जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोपाल पाठा जी ने समाज और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्षपूर्ण जीवन जिया। उनके साहस, स्वाभिमान और त्याग से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। सभासद दिलीप बाबू ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से परिचित कराना है। अन्य वक्ताओं ने भी गोपाल पाठा जी को सनातन धर्म का सजग प्रहरी बताते हुए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर कमलेश चंद्र सूर्यवंशी, सोमेंद्र सूर्यवंशी सहित अखिल भारतीय खटीक महासभा के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

