कछला में अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर।
उझानी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर।
उझानी-बदांयू 13 मई।
बरेली मथुरा हाईवे स्थित कछला क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मढैया के पास एक अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को तत्काल उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि घायल की हालत गंभीर है। सिर और पैर में गहरी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बदायूं स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घायल की पहचान उझानी के मोहल्ला बहादुर गंज निवासी रामस्वरूप के बेटे 38 बर्षीय राजू के रूप में हुई है। जो मोपेड से देहात क्षेत्र में फेरी का काम करता है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com