12:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

तेज आंधी से पेड़ गिरने पर भैंस की मौत,कई इलाकों की बिजली गुल – बिल्सी

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को अचानक मौसम बदलने के बाद तेज आंधी चली
आंधी के चलते बिल्सी थाना क्षेत्र के सिरतोल गांव में
एक पेड भैंस पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही
मौत हो गई। वहीं कई स्थानों पर पेड गिरने से बिजली
आपूर्ति भी बाधित हो गई।
सिरतोल गांव निवासी पवन उपाध्याय ने बताया कि गांव के हर प्रसाद कश्यप की भैंस पेड के नीचे बंधी हई थी। इसी दौरान तेज आंधी में पेड़ ट्रटकर भैंस पर गिर=पडा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पीडित परिवार ने बिल्सी तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।
कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

आंधी के कारण बिल्सी क्षेत्र में कई अन्य पेड़ भी टूटकर
सडकों और बिजली लाइनों पर गिर गए। इससे पर इलाके की बिजली आपर्ति बाधित हो गईं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। स्थानीय लोगो ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।

तापमान में गिरावट दर्ज

डॉ.बीपी मौर्य ने बताया कि अचानक मौसम बदलने के
कारण तेज आंधी आई, जिसके बाद तापमान में गिरावट
दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग
के अनुसार क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस
और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का
अनुमान है।

विज्ञापन एक्सप्रेस