6:37 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आंधी-बारिश में धड़ाम हुई बिजली व्यवस्था

आंधी-बारिश में धड़ाम हुई बिजली व्यवस्था, रात तक अंधेरे में तड़पते रहे गांव

कुंवरगांव। मंगलवार दोपहर आई तेज आंधी और हल्की बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। कस्बे से लेकर देहात तक बिजली लाइनों में फाल्ट होने से सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई और भीषण उमस व गर्मी के बीच लोग घंटों परेशान रहे।

आंधी के दौरान कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे अलग-अलग फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होते ही घरों में लगे इनवर्टर भी कुछ ही देर में जवाब दे गए। पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित रहे।

हालात इतने खराब रहे कि देर शाम तक भी कई इलाकों में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। इमलिया, कैली, हसनपुर, दुगरैया, गंज, हरहरपुर, मोहनपुर, वनगढ़, यूसुफनगर, सिगोई और बर्खिन समेत दर्जनों गांव लंबे समय तक अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी साफ देखने को मिली और लोगों ने जल्द सप्लाई बहाल कराने की मांग उठाई।

सूचना मिलने पर विभागीय टीमें फाल्ट तलाशने में जुटीं रहीं, लेकिन सुधार कार्य की रफ्तार बेहद धीमी नजर आई। उधर विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उनसे बात नहीं हो सकी, जिससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस