10:06 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में बाइक सवार से 2 लाख लूट का मामला: पुलिस ने बताया संदिग्ध

बदायूं में बाइक सवार से 2 लाख लूट का मामला: पुलिस ने बताया संदिग्ध।

बदांयू 13 मई।

बरेली के भमोरा निवासी धर्मेंद्र यादव मंगलवार रात, कोतवाली दातागंज इलाके में बरेली रोड पर कमा और धनौरा गांव के बीच आ रहे थे,
धर्मेंद्र अपनी बाइक से ससुराल कमा गांव जा रहे थे। उनके पास करीब 2 लाख रुपये नकद थे। रास्ते में बदमाशों ने असलहों के बल पर बाइक रुकवाई और 2 लाख रुपये + मोबाइल लूट लिया।

सूचना पर कोतवाली दातागंज पुलिस, सीओ राहुल पांडेय और एसपी सिटी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। तलाशी अभियान चलाया लेकिन बदमाश नहीं मिले।

एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने कहा कि पीड़ित से बातचीत हुई है, लेकिन उसकी बातों में कुछ बिंदुओं पर विरोधाभास है। मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच जारी है।

बदायूं में पिछले 20 दिनों से लुटेरे सक्रिय हैं। फैजगंज बेहटा और इस्लामनगर में भी लूट हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक किसी का खुलासा नहीं कर पाई।

वहीं 2 दिन पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र में भी 3 बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक युवक की बाइक और मोबाइल लूट लिया था।

फिलहाल दातागंज वाली 2 लाख की लूट को पुलिस संदिग्ध मान रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि वारदात असली थी या नहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.