3:11 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का 13 मई 2026, बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया है। उन्हें सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रतीक की उम्र 38 साल बताई जा रही है।
मौत की वज़ह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम किया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण पता चलेगा।

प्रतीक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता और यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

प्रतीक राजनीति से दूर थे। रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस करते थे। लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ जिम के मालिक थे और ‘जीव आश्रय’ संस्था चलाते थे जो स्ट्रीट डॉग्स के लिए काम करती है। बीते दिनों प्रतीक और अपर्णा के बीच तलाक/खटपट की खबरें भी आई थीं। साथ ही पिछले साल उनसे 4 करोड़ की रंगदारी मांगने और POCSO में फंसाने की धमकी का केस भी सामने आया था।

फिलहाल मौत की वजह पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.