12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सीएचसी पर नर्सों का हुआ सम्मान

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सीएचसी पर नर्सों का हुआ सम्मान
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक मरीज का उपचार करता है, लेकिन उसकी चौबीसों घंटे सेवा और देखभाल की जिम्मेदारी नर्सों पर होती है। उन्होंने नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके निस्वार्थ सेवा भाव, धैर्य और समर्पण की सराहना की। साथ ही फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि नर्सें सेवा और मानवता की सच्ची प्रतिमूर्ति हैं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में बेहतर कार्यशैली और मरीजों के प्रति उत्कृष्ट सेवा भाव रखने वाली कई नर्सों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों ने अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी और सेवा भावना से कार्य करने की सामूहिक शपथ भी ली। बाद में नर्सिंग स्टाफ ने चिकित्सकों के साथ केक काटकर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में नर्सों के सामने आने वाली चुनौतियों एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्टाफ नर्स साक्षी सक्सेना, सपना सक्सेना, प्रतीक्षा भारद्वाज, अमृता सिंह, सुकृति त्रिपाठी, पूजा, लता सक्सेना, साधना सिंह, नाज़नीन, संगीता शाक्य, उर्मिला सहित अस्पताल का समस्त नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस