महेश नवमी महोत्सव की तैयारियां शुरू, दीपक चुने गए अध्यक्ष
बिल्सी। महेश नवमी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर माहेश्वरी धर्मशाला में सोमवार की शाम नगर के माहेश्वरी समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं ने सहभागिता करते हुए आगामी महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से दीपक माहेश्वरी उर्फ बाबा को महेश नवमी महोत्सव 2026 का अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राकेश माहेश्वरी, मुकुल मालपानी, आदित्य माहेश्वरी , हर्षित सोमानी, अवधेश लड्डा, अखिल मालपाणी, प्रफुल्ल मालपाणी सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा टीम के सहयोग से इस वर्ष महेश नवमी महोत्सव को बड़े उत्साह, भव्यता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि महेश नवमी महोत्सव समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

