12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – क्षेत्र के कुरऊ गांव मुख्य सड़क खस्ताहाल

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कुरऊ गांव मुख्य सड़क हुई खस्ताहाल
बरसात के दिनों में और भी ज्यादा होती है परेशानी
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव कुरऊ से बाईपास मार्ग को जाने वाली करीब साढ़े तीन किलोमीटर की मुख्य सड़क पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है स्थिति यह है कि इस सड़क से गुजरते समय वाहन हिचकोले भरते हैं। राहगीर ठोकरे खाकर भी जख्मी होते हैं। बिल्सी क्षेत्र के आसपास के कई गांव के लोग इस सड़क से रोजाना गुजरते हैं, कई स्कूली वाहन भी गांव को आते जाते हैं लेकिन गडढ़ों में तब्दील होती जा रही इस सड़क की कोई सुध नहीं ले रहा। लोगों का कहना है कि हर वर्ष इस सड़क की मरम्मत कराई जाती है। जो बरसात आते ही धीरे-धीरे जर्जर हो जाती रही है। बताते है कि बिल्सी की ओर से बरेली जाने वाले लोगों को बरेली के लिए इस सड़क से दूरी काफी कम पड़ती है। वर्तमान में इस मुख्य सड़क की हालत काफी नाजुक हो चुकी है। कदम कदम पर गड्ढे हो गए हैं। आलम यह है कि कई स्थानों पर सड़क नाम की कोई चीज ही नहीं बची है। हर समय इस सड़क पर लोगों का आना-जाना रहता है लेकिन सड़क की स्थिति नाजुक होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत है दी उठानी पड़ रही है। इस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से अनेक बार मांग करने के बाद इस सड़क का निर्माण नहीं कराया है। समय के साथ-साथ सड़क पर गड्ढे होने लगे लेकिन किसी भी विभाग ने इस तरफ ध्यान देना उचित नहीं समझा, जिसकी वजह से सड़क और भी ज्यादा जर्जर होती चली गई। आज स्थिति बेहद नाजुक है। थोड़ी बरसात होने पर लोगों को और भी ज्यादा दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग से इस सड़क के चौकीकरण के साथ पुनर्निर्माण की मांग की गई है। लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे उनमें रोष है।

विज्ञापन एक्सप्रेस