12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

विधायक ब्रजेश यादव ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

उद्घाटन मैच खुशहालपुर की टीम ने 21 रनों से जीता
बेहतरीन प्रदर्शन पर गोविंद मीना को दिया मैन ऑफ द मैच
विधायक ब्रजेश यादव ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव कि्रकेट क्लब के तत्वावधान में करियामई प्रीमियर लीग रविवार से शुरु हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच राजपुर रोशननगर और खुशहालपुर की टीम के मध्य मैच खेला गया। खुशहालपुर की टीम ने 20 रनों से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सहसवान के विधायक ब्रजेश यादव ने किया। यहां सबसे पहले मैदान पर दोनों टीम के बीच टॉस किया गया। जिसमें राजपुर रोशननगर के कप्तान सुनील कुमार ने टॉस जीतकर पहले फीलि्ंडग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए खुशहालपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 103 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सर्वाधिक रन सुधाशु ने 29, अरुण मीना ने 25, सचिन कुमार ने 17, कप्तान सत्यवीर ने 9 बनाए। राजपुर रोशननगर टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए डिंपल दो और भोला व राहुल ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद 104 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी राजपुर रोशननगर टीम कुल 82 रनों के स्कोर भी धराशायी हो गई। जिसमें भोला ने 19, मनोज कुमार ने 11, राजेश ने 10 रन बनाए। वहीं खुशहालपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन मीना ने तीन, गोविंद मीना ने पांच और टिंकू ने दो विकेट लिए। इस प्रकार खुशहालपुर की टीम को 21 से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी गोविंद मीना को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, मुनेश कुमार, पवन कुमार, प्रदीप यादव, मुन्ना यादव, उदयवीर सिंह, वीरेश मीना, बाबूराम मीना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस