10:59 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

घरेलू परेशानियों का हवाला देकर सभासद शाहनवाज ने दिया इस्तीफा

घरेलू परेशानियों का हवाला देकर सभासद शाहनवाज ने दिया इस्तीफा
बिल्सी। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या पांच से सभासद शाहनवाज अल्वी द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने का दावा किए जाने के बाद स्थानीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। उनका इस्तीफा प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सभासद शाहनवाज अल्वी का कहना है कि वह घरेलू समस्याओं और मानसिक तनाव के चलते अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। अल्वी ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में जमा कर दिया है। साथ ही नगर विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया है। हालांकि उनका कहना है कि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। वहीं, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कार्यालय में उन्हें किसी प्रकार का कोई इस्तीफा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अध्यक्ष ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त होती है तो नियमानुसार उस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस