11:52 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़

बदायूं

थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

बिल्सी। जनसमस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को थाना उघैती परिसर में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं उपजिलाधिकारी बिल्सी ने संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को न्याय दिलाना प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष तरीके से समाधान कराया जाएगा। थाना परिसर में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, राजस्व एवं अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं उपजिलाधिकारी बिल्सी ने राजस्व संबंधी मामलों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी से फरियादियों में न्याय मिलने की उम्मीद दिखाई दी तथा लोगों ने शासन की इस पहल की सराहना की।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस