जहां मां का आशीर्वाद और गुरु का ज्ञान हो, वहां सफलता निश्चित होती है I
मिशन इंग्लिश हाई स्कूल में मातृ दिवस एवं पी.टी.एम. का भव्य आयोजन
मिशन इंग्लिश हाई स्कूल बदायूँ में मातृ दिवस एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या Mrs. Annu Saxena तथा प्रबंध निदेशिका Mrs. Shobha Francis द्वारा किया गया।विद्यालय परिसर में पहुंचीं माताओं का शिक्षिकाओं द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, जिससे वातावरण भावुक एवं आनंदमय हो उठा।


इस अवसर पर विद्यार्थियों ने माताओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य, कविता एवं भाषण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।मेरी माँ प्यारी माँ, तू कितनी अच्छी है, लुक्का छुपी आदि गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा कक्षा 6 के चैतन्य द्वार भाषण तथा सुशील एवं जयनीत द्वारा गीत मां को समर्पित किया गया I बच्चों की भावनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी माताओं को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) भी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं व्यवहार संबंधी जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं व्यक्तित्व विकास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।
प्रधानाचार्या Mrs. Annu Saxena ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता और शिक्षक बच्चों के जीवन के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनके सहयोग से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। वहीं प्रबंध निदेशिका Mrs. Shobha Francis ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच मजबूत संबंध बनाए रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन तथा जलपान के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और अधिक मजबूत बनाया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com