गणेश कॉलोनी में जलभराव से लोगों को परेशानी, सड़क निर्माण की मांग
बिल्सी। नगर के वार्ड संख्या 8 की गणेश नगर कॉलोनी में लंबे समय से सड़क निर्माण न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। हाल ही में हुई बारिश के बाद कॉलोनी की गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया। स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी निवासी विशाल बाबू समेत कई लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई बार नगर पालिका परिषद से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं कराया गया है। जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सड़क खराब होने से गंदगी फैल रही है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यहां के लोगं ने डीएम से शीघ्र सड़क निर्माण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

