8:20 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

खैरी की छात्राओं को किया आत्म सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

खैरी की छात्राओं को किया आत्म सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
महिला कांस्टेबलों ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव खैरी स्थित संविलियन विद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी रचना देशवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा उपायों तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 एवं 1098 की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। साथ ही साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न जैसी घटनाओं से बचाव के उपाय भी सरल भाषा में समझाए गए। महिला कांस्टेबल प्रियांशी तोमर, खुशी, तनु, दिव्या एवं सृष्टि चौहान ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में बिना डर के पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में जागरूकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन एक्सप्रेस