11:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल, मुकदमा दर्ज।

उझानी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल, मुकदमा दर्ज।

उझानी, बदायूं। 7 मई 2026।

कोतवाली उझानी क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कछला रोड स्थित पुलिस चौकी के सामने घर लौट रहे एक वृद्ध को पीछे से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गंजशहीदा निवासी साबिर हुसैन के पिता आले हसन पुत्र अल्लाबख्श 3 मई की रात करीब 9 बजे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। दुकान के पास ही बदायूं की ओर से आ रही बाइक उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

बाइक चालक की पहचान निशांत गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता, निवासी किलाखेड़ा, उझानी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चला रहा था।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायल को संभाला और आरोपी बाइक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा। पीड़ित के बेटे साबिर हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.