संविधान पर आधारित प्रतियोगी परीक्षा में 237 छात्रों ने लिया भाग
बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में बुधवार को संविधान पर आधारित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 6, 7 व 8 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 237 छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी, जिसमें छात्रों से भारतीय संविधान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने संविधान के प्रति जागरूक करना और उनमें इसके प्रति समझ विकसित करना है। उन्होंने कहा कि संविधान की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है और विद्यालय स्तर से ही इसकी नींव मजबूत की जानी चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की परीक्षाएं छात्रों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

