बदायूं
शांति भंग पर सख्त एक्शन – मुजरिया पुलिस ने 2 अभियुक्तों को दबोचा, BNSS की धाराओं में हुई कार्रवाई
जनपद बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पप्पू पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम दरियापुर तथा परमल पुत्र ब्रहमजीत निवासी ग्राम सराय मुडिया खागी थाना मुजरिया शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत शांति भंग की आशंका एवं आदेशों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की, जबकि धारा 170 बीएनएसएस के तहत विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी है और किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com