2:02 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भूसा लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर घायल, मानवी हायर सेंटर रेफर

उझानी में भूसा लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर घायल, मानवी हायर सेंटर रेफर।

उझानी, बदायूं 5 मई 2026।

थाना मुजरिया क्षेत्र के रसूला गांव निवासी ललित यादव मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अपनी पुत्रियों मानवी व अनुष्का को बाइक से उझानी स्थित एक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली हाईवे स्थित गांव कुडानरसिंह पुर गांव के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित भूसा लदे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता-पुत्री सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मानवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.