1:44 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-दिल्ली हाईवे पर हादसा- भूसा लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो छात्राएं घायल

उझानी-दिल्ली हाईवे पर हादसा- भूसा लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो छात्राएं घायल।

उझानी, बदायूँ, 5 मई 2026।

उझानी-दिल्ली हाईवे पर गांव कुडा नरसिंहपुर के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार भूसा लदे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों छात्राएं घर से काॅलेज जा रही थीं। तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क किनारे जा गिरी और छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल छात्राओं को तुरंत उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाया।

ग्रामीणों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.